Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर बस हादसा में छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत, सीएम साय ने जताया शोक, घायलों के इलाज के दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Raipur City News : वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर बस हादसा में छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत, सीएम साय ने जताया शोक, घायलों के इलाज के दिए सख्त निर्देश
X

Raipur City News : रायपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर आज सुबह हुई भीषण बस दुर्घटना ने छत्तीसगढ़ को शोक की लहर में डुबो दिया। इस हादसे में कांकेर और राजनांदगांव जिले के चार श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर हुई बस दुर्घटना में कांकेर और राजनांदगांव जिले के चार श्रद्धालुओं के असमय निधन व छह के गंभीर रूप से घायल होने का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासन को तुरंत निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए, घायलों का समुचित और मुफ्त इलाज सुनिश्चित हो, तथा मृतकों के पार्थिव शरीरों को सुरक्षित तरीके से उनके घरों तक पहुंचाया जाए। छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेष टीम गठित करने के आदेश दिए हैं, जो उत्तर प्रदेश जाकर स्थिति का जायजा लेगी और आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire