Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत 4 एजेंट-ब्रोकर गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों का करते थे संचालन...

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ ठोस सबूत जुटाए, जिसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Raipur City News : ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत 4 एजेंट-ब्रोकर गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों का करते थे संचालन...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों के संचालन में शामिल चार एजेंट-ब्रोकर को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना, रायपुर द्वारा की गई, जिसके तहत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज म्यूल बैंक खातों की गहन जांच की जा रही है।

Raipur City News : कैसे रची गई ठगी की साजिश?

थाना गंज, रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 79/25 (धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बीएनएस) के तहत जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चार मुख्य आरोपियों को चिह्नित किया। ये आरोपी फर्जी बैंक खाते खुलवाने, साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने और उसे विभिन्न खातों में ट्रांसफर करने में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने स्वयं इन खातों को संचालित किया और भारी मात्रा में ठगी की रकम को इधर-उधर किया। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील वॉल्टर 25 वर्ष निवासी आरवीएच कॉलोनी खमतराई, आरिफ मण्डावी 20 वर्ष निवासी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, संजय सिंह टण्डन 30 वर्ष निवासी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी व मनीष कुमार वर्मा 22 वर्ष निवासी दुर्गा नगर पंडरी है।

Raipur City News : पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ ठोस सबूत जुटाए, जिसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जांच में पता चला कि ये आरोपी संगठित तरीके से साइबर ठगी के नेटवर्क का हिस्सा थे और फर्जी सिम कार्ड्स, बैंक खातों और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर ठगी को अंजाम देते थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire