Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : पंचायत सचिवों की 32 दिन की हड़ताल समाप्त, डिप्टी सीएम विजय शर्मा से वार्ता के बाद लिया निर्णय...

पंचायत सचिवों ने इसे अपने संघर्ष की आंशिक जीत मानते हुए हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया है।

Raipur City News : पंचायत सचिवों की 32 दिन की हड़ताल समाप्त, डिप्टी सीएम विजय शर्मा से वार्ता के बाद लिया निर्णय...
X

Raipur City News : रायपुर। शासकीयकरण और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पिछले 32 दिनों से हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी है। छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कोमल निषाद ने बताया कि उप मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री विजय शर्मा के साथ चार दिनों तक चली सकारात्मक चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया।

Raipur City News : इस दौरान पंचायत सचिव सभी जिला मुख्यालयों पर धरने पर थे और 28 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की योजना बना रहे थे। सरकार के आश्वासनों के बाद आंदोलन को फिलहाल रोक दिया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गठित समिति जनवरी 2026 तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर पंचायत सचिवों का शासकीयकरण होगा।

Raipur City News : साथ ही, चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के लिए नई मार्गदर्शिका जारी की जाएगी। सरकार ने 15 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले सचिवों के वेतन सत्यापन की विसंगतियों को दूर करने और हड़ताल अवधि का रुका हुआ वेतन स्वीकृत करने का आश्वासन दिया है। पंचायत सचिवों ने इसे अपने संघर्ष की आंशिक जीत मानते हुए हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire