Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : घर से 226 किलो गौ मांस बरामद, 5 संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी...

इस मामले में पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Raipur City News : घर से 226 किलो गौ मांस बरामद, 5 संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मोमिनपारा इलाके में गौकशी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने गौ सेवकों की सूचना पर एक घर में छापा मारकर 226 किलो ताजा गौ मांस बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह गौ मांस महाराष्ट्र से लाकर बेचा जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Raipur City News : बता दें कि पुलिस ने तीन कमरों वाले घर से तराजू, मांस काटने के औजार, लकड़ी के बड़े टुकड़े और रस्सियां बरामद की हैं। इसके साथ ही एक डायरी भी मिली है, जिसमें कई लोगों के नाम और उन्हें बेचे गए गौ मांस की मात्रा दर्ज है। घर से खुर्शीद अली नामक व्यक्ति की आईडी भी बरामद की गई है, जिसकी जांच की जा रही है।

Raipur City News : पुलिस ने गौ मांस के साथ पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए पुलिस डायरी और बरामद आईडी की जांच कर रही है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire