Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : सिंधु पैलेस में 2 दिवसीय होम्योपैथी का सेमिनार, देशभर के होम्योपैथी विशेषज्ञ हुए शामिल

ये अब तक का सबसे बड़ा होम्योपैथी सेमिनार साबित हुआ।

Raipur City News : सिंधु पैलेस में 2 दिवसीय होम्योपैथी का सेमिनार, देशभर के होम्योपैथी विशेषज्ञ हुए शामिल
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के सिंधु पैलेस में 2 दिवसीय होम्योपैथी का सेमिनार आयोजन किया गया। जिसमे होम्योपैथी से जुड़ी भ्रांतियों की, जैसे कि होम्योपैथी धीरे काम करती है, इसमें परहेज बहुत है जैसे चीज़ों के बारे में सकारात्मक जानकारी दी गई। ये कार्यक्रम होम्योपैथी रिसर्च एंड डेवेलपमेंट असोसिएशन एवं होम्योपैथी की विश्व प्रसिद्ध कंपनी एसबीएल और व्हीजेल कंपनी के तत्वाधान में किया गया। ये अब तक का सबसे बड़ा होम्योपैथी सेमिनार साबित हुआ।

Raipur City News : इस कार्यक्रम में मुंबई से होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ मयूर महाजन, डॉ सुनील घोड़के एवं डॉ अमोल राणे एवं रायपुर से डॉ विजय शंकर मिश्रा, वरिष्ट होम्योपैथी डॉ मधु सूडान पुरोहित, डॉ आशिष बिसेन, डॉ नर्सिंग साहू एसबीएल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से मुकेश कोठारी, कुमार गौरव, विंध्याचल शाह, अनूप मिश्रा, रोहित तिवारी, प्रिंस दुबे, व्हीजेल कंपनी से एसएस सोनी, अमित दुबे, ब्रजेश यादव उपस्थित थे।

Raipur City News : इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बीजेपी से संगठन महामंत्री पवन साय, आयुष विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ पी पात्रा आदि उपस्थित थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire