Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : रॉड से प्रहार कर युवक की हत्या, दंपति गिरफ्तार, इस वजह से दी वारदात को अंजाम...

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र धनेली पेपर मिल में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Raipur City Crime : रॉड से प्रहार कर युवक की हत्या, दंपति गिरफ्तार, इस वजह से दी वारदात को अंजाम...
X
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र धनेली पेपर मिल में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में एक दंपति ने युवक की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से पेपर मिल में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।


Raipur City Crime : बता दें कि आरोपी मानिक राम मरावी और मृतक लक्ष्मण पड़ोसी थे। घटना के दिन, देर रात लक्ष्मण आरोपी की पत्नी आशा बाई मरावी के साथ छेड़छाड़ करने के इरादे से उनके घर में घुसा। जब इस बात की जानकारी मानिक राम को हुई, तो वह आक्रोशित हो गया। उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर लक्ष्मण पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धरसींवा पुलिस ने हत्या के इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।


Raipur City Crime : पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है कि क्या वास्तव में लक्ष्मण की मंशा छेड़छाड़ की थी या मामला कुछ और था। फिलहाल, आरोपी पति-पत्नी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire