Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur city Crime : कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये नहीं मिले तो सनकी बेटे ने मां की हथौड़ी से की हत्या, पत्नी घायल

घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Raipur city Crime : कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये नहीं मिले तो सनकी बेटे ने मां की हथौड़ी से की हत्या, पत्नी घायल
X

Raipur city Crime : रायपुर। रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। एक सनकी बेटे ने कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये नहीं देने पर अपनी मां की हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी और अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Raipur city Crime : बता दें कि आरोपी प्रदीप देवांगन 45 वर्ष पेशे से ई-रिक्शा चालक है। आरोपी ने अपनी मां गणेशी देवांगन 70 वर्ष से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये मांगे। मां के इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर प्रदीप ने हथौड़े से मां पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसने अपनी पत्नी रामेश्वरी देवांगन 35 वर्ष पर भी वार किए।

Raipur city Crime : आरोपी के 15 वर्षीय बेटे ने सूझबूझ दिखाते हुए हथौड़ा छीन लिया और पड़ोसियों को सूचना दी। लोगों के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकला। घायल मां को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रामेश्वरी का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है। उरला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire