Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : राजधानी में दो शातिर ज्वेलरी चोर गिरफ्तार, 5.50 लाख रुपये का माल बरामद...

आरोपियों से कुल 5 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद हुआ है।

Raipur City Crime : राजधानी में दो शातिर ज्वेलरी चोर गिरफ्तार, 5.50 लाख रुपये का माल बरामद...
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में ज्वेलरी चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, चोरी के माल को खरीदने वाले एक सराफा कारोबारी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों से कुल 5 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद हुआ है।

Raipur City Crime : बता दें कि राजेंद्र नगर और टिकरापारा इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इन घटनाओं की जांच के लिए एसीसीयू की टीम ने कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान आरोपी रितिक वर्मा पर शक हुआ, जो हाल ही में बड़े पैमाने पर खर्च कर रहा था। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी रितिक को संदिग्ध पाया गया।

Raipur City Crime : पुलिस ने रितिक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी मयंक सोनी के साथ मिलकर राजेंद्र नगर, पुरानीबस्ती और टिकरापारा इलाके में 8 चोरियां करने का खुलासा किया। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने 33 ग्राम सोने के जेवर, 329 ग्राम चांदी के जेवर और एक पल्सर बाइक जब्त की।

Raipur City Crime : इसके अलावा, आरोपियों ने चोरी के माल को डंगनिया स्थित महादेव ज्वेलर्स के संचालक अशोक कुमार सोनी को बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने अशोक कुमार सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया और तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार चोरियां कर रहे थे और चोरी के माल को सराफा कारोबारियों को बेच रहे थे। इस मामले में आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire