Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : साइबर ठगी में 102.4 करोड़ रुपए की रकम भेजने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, यूएस डॉलर के माध्यम से चाइना और थाईलैंड भेजी गई रकम...

पुलिस ने इनवॉयस भी जप्त किए हैं, जो इन कंपनियों से संबंधित हैं।

Raipur City Crime : साइबर ठगी में 102.4 करोड़ रुपए की रकम भेजने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, यूएस डॉलर के माध्यम से चाइना और थाईलैंड भेजी गई रकम...
X

Raipur City Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेंज साइबर थाना द्वारा साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्य जुटाकर ठगी की रकम को यूएस डॉलर के माध्यम से चाइना और थाईलैंड भेजने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों ने 12083998 यूएस डॉलर (लगभग 102.4 करोड़ रुपए) की ठगी की रकम को विभिन्न कंपनियों के माध्यम से विदेश भेजा। पुलिस ने इनवॉयस भी जप्त किए हैं, जो इन कंपनियों से संबंधित हैं।

Raipur City Crime : आरोपियों की पहचान दिल्ली के पवन कुमार और गगनदीप के रूप में हुई है। दोनों ने रायपुर में फर्जी कंपनियां स्थापित की थीं, जिनका उपयोग ठगी से प्राप्त रकम को विदेशी बैंकों में ट्रांसफर करने के लिए किया गया था। आरोपियों ने 30 बैंक अकाउंट खोलकर इन खातों का इस्तेमाल किया था, जिससे 175 करोड़ रुपए से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ।

Raipur City Crime : इस मामले में आरोपियों से 41 बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड, चेक बुक, कंप्यूटर, लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल, डॉलर खरीदने के इनवॉइस और अन्य दस्तावेज जप्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ देशभर के विभिन्न राज्यों में साइबर अपराधों की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire