Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : सूने मकानों में हाथ साफ करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त...

इस प्रकार आरोपियों के पास से कुल 5 लाख रूपये का चोरी का मशरूका जब्त किया गया है।

Raipur City Crime : सूने मकानों में हाथ साफ करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त...
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के चंदनडीह रोड स्थित किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी करते रंगे हाथ आमानाका पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने सूने मकान में चोरी करने का भी खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के करीब 5 लाख का सामान जब्त किया है।

Raipur City Crime : मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का नाम रमेश साहू 34 वर्ष, जागेश्वर साहू 28 वर्ष और ओमप्रकाश साहू है। तीनों आरोपी ग्राम उरला बीएमवाय कुम्हारी जिला दुर्ग के रहने वाले है। बताया जाता है कि आरोपियों ने शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे चंदनडीह रोड पर स्थित जय गुरूदेव किराना दुकान का ताला तोड़ रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया है।

Raipur City Crime : पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पाटन एवं कुम्हारी क्षेत्र में सूने मकान में चोरी के वारदात को अंजाम दिया है। वहीं थाना रानीतराई क्षेत्र में एक मोटर सायकिल चोरी किये जिसको नबंर बदल कर चोरी करने जाने के लिए उपयोग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, टीवी, आईपेड व चांदी-सोने के गहने, प्रिंटर को जप्त किया गया है। इस प्रकार आरोपियों के पास से कुल 5 लाख रूपये का चोरी का मशरूका जब्त किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire