Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : लग्जरी कार से गांजा तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के मादक पदार्थ जब्त...

वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया।

Raipur City Crime : लग्जरी कार से गांजा तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के मादक पदार्थ जब्त...
X
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस के टीम ने गांजा तस्करी करते अर्टिगा कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 63 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 15 लाख 50 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है।



Raipur City Crime : मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि महासमुंद के तरफ से चारपहिया वाहन में मादक पदार्थ की तस्करी किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस के टीम ने जोरा ओव्हरब्रीज के पास नाकेबंदी किया गया तथा आरोपी कमलेश तेलाशी द्वारा बताये चारपहिया वाहन को आता देख उसका पीछा कर उसे पकड़ा गया। वाहन में 02 लोग सवार थे। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अजय उईके एवं प्रमोद सिंह राजपूत निवासी महासमुंद का होना बताया गया।


Raipur City Crime : वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। गांजा के संबंध में दोनो से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाना है बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोंपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 63 किलोग्राम गांजा तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire