Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : अपहरण और हत्या के फरार तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त...

जांच के दौरान पुलिस ने तीनों फरार आरोपी को धर दबोचा है।

Raipur City Crime : अपहरण और हत्या के फरार तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त...
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में 13 अक्टूबर 2024 को अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट और हत्या के मामले में शामिल तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इन आरोपियों ने यश शर्मा नामक युवक का अपहरण किया था और उसे दो दिनों तक बंधक बनाकर शारीरिक यातनाएं दीं, जिसके बाद युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में ली थी। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों फरार आरोपी को धर दबोचा है।

Raipur City Crime : बता दें कि आरोपी चिराग पंजवानी 20 वर्ष, तुषार पंजवानी 21 वर्ष और सुशील खेमानी उर्फ यश खेमानी 19 वर्ष घटना के बाद से फरार थे। तीनों आरोपी महावीर नगर तेलीबांधा के रहने वाले है। उनके खिलाफ गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर इन आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

Raipur City Crime : आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है। प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया था, और अब आरोपी चिराग पंजवानी और तुषार पंजवानी सगे भाई है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire