Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : पुलिसकर्मी के सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ, नकदी सहित लाखों के जेवर पार, सीसीटीवी में कैद...

चोरों ने घर का ताला तोड़कर 3 लाख रुपये नकद और 3 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए।

Raipur City Crime : पुलिसकर्मी के सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ, नकदी सहित लाखों के जेवर पार, सीसीटीवी में कैद...
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब शातिर चोर पुलिसकर्मियों के भी सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस में तैनात आरक्षक सनत कुमार भारती के अमलीडीह स्थित बरडिया कॉलोनी के घर में चोरों ने धावा बोल दिया और 6 लाख रुपए की चोरी कर ली। चोरों ने घर का ताला तोड़कर 3 लाख रुपये नकद और 3 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए।

Raipur City Crime : चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है, जहां चोरों ने आरक्षक के सूने मकान को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि आरक्षक अपने परिवार के साथ भाटापारा गया था, उसी समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

Raipur City Crime : राजधानी में बढ़ रही चोरियों की घटनाएं-

राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। खासकर, पुलिसकर्मियों के मकान भी चोरों के निशाने पर हैं, जिससे पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी के पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire