Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : ढाई साल पुराने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, महिला के पति निकला हत्यारा

पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश कर आरोपित को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

Raipur City Crime : ढाई साल पुराने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, महिला के पति निकला हत्यारा
X
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में ढाई साल पुराने एक अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में मृतक महिला का पति ही हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी गुलाब चतुर्वेदी 67 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी शिव कुमारी 38 वर्ष की हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी के अन्य मर्दों से शारीरिक संबंध थे और उसे मना करने के बावजूद वह नहीं मान रही थी। इससे गांव में उसके परिवार की बदनामी हो रही थी, जिसके चलते उसने हत्या करने का फैसला किया।


Raipur City Crime : बता दें कि घटना 18 अप्रैल 2022 की है, जब ग्राम लांजा निवासी आरोपी गुलाब चतुर्वेदी ने खरोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी शिव कुमारी घर में औंधे मुंह गिरी हुई है और उसके आसपास खून फैला हुआ है। आरोपी ने उस वक्त यह बयान दिया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने लूटपाट की नीयत से उसकी पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।


Raipur City Crime : पुलिस जांच और आरोपी का खुलासा-
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें यह पाया गया कि गुलाब चतुर्वेदी घटना के बारे में अलग-अलग कहानियां बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था। पुलिस को यह भी संदेह हुआ कि घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाला व्यक्ति गुलाब ही था। जब पुलिस ने आरोपी से बार-बार पूछताछ की, तो उसके बयान और मौके पर मिले सबूतों में विरोधाभास पाए गए। पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद गुलाब ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश कर आरोपित को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire