Create your Account
Raipur City Crime : राजधानी में दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, ऑटो चालक ने सहयोगी महिला के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, पढ़ें पूरी खबर...
Raipur City Crime : रायपुर। नए साल को राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में सामने आए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या को अंजाम देने वाला एक ऑटो चालक है, जिसने अवैध संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर अपनी महिला सहयोगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी इस कदर हवस में अंधा हो चुका था कि उसने 12 साल की बच्ची को मौत घाट उतारने के बाद उसकी लाश के साथ दुष्कर्म भी किया था।
Raipur City Crime : बता दें कि नए साल की पहली सुबह मेटल पार्क के सामने हाइवे किनारे नाले में एक बारह वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव की शिनाख्ती में पुलिस जुटी थी कि दूसरे दिन 2 जनवरी की सुबह धनेली में हाइवे किनारे इंदिरा आवास में रह रही एक बेवा महिला का शव उसके घर में मिला। जांच में पता चला कि एक दिन पहले जिस बच्ची की लाश मिली थी वह मृतिका की बेटी थी। फिर पुलिस की टीम ने पड़ताल को तेज करते हुए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले शुरू किए। बेवा के घर आने-जाने वालों से पूछताछ की बाबजूद पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और दोहरे हत्याकांड की पतासाजी में जुटी रही। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली।

Raipur City Crime : मृतिका के कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपी ऑटो चालक तक पहुंची और पूछताछ में उसने सब उगल दिया। बताया जाता है कि इस दोहरे हत्याकांड की असली वजह अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग था। पुलिस ने इस मामले में आटो चालक के साथ हत्या को अंजाम देने में मदद करने वाली उसकी लिव इन पार्टनर महिला को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी ऑटो चालक भरतदास पूर्व में धनेली में अपनी लिव इन पार्टनर अनिता के साथ रहता था। इस दौरान मृतका हमीदा बेगम के घर उसका आना-जाना शुरू हुआ और फिर दोनों के बीच अवैध संबंध बन गया। बाद में मृतिका उसे ब्लैकमेल करने लगी, आखिरकार तंग आकर आरोपी ने लिव इन पार्टनर के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।
Raipur City Crime :
ऐसे दिया वारदात को अंजाम-
आरोपी के साथ रह रही लिव इन पार्टनर मृत महिला की बेटी को अपने घर ले आई, फिर प्लानिंग के तहत, आरोपी महिला के घर पहुंचा और उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी घर वापस लौटकर महिला को मारे जाने की बात लिव इन पार्टनर को बताया, जिसे सुनकर बच्ची ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के मुंह पर तकिया रखकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। हाथापाई के दौरान बच्ची का कपड़ा नीचे खिसका और आरोपी की नियत बिगड़ गई, और बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी व महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Iran Attack On Amazon: कल दी थी चेतावनी, आज ईरान ने बहरीन में Amazon हेडक्वार्टर पर दागी मिसाइल; निशाने पर अब अमेरिकी टेक कंपनियां
- 2. BJP Kerala Manifesto 2026: केरल में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं को 2500 रुपए मासिक सहायता, मुफ्त गैस सिलेंडर और हाई-स्पीड रेल, देखें वादों का पिटारा
- 3. Archery Para Series: भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड फाइनल में पायल नाग का जलवा, वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
- 4. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले दो दिन आंधी-बारिश की संभावना, रायपुर में बदलेंगे हालात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

