Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City Crime : घर का ‘चोर’ निकला बेटा, 2 लाख के जेवर उड़ाए, सराफा कारोबारी समेत दो गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये के जेवरात, नगदी और मोबाइल बरामद किए हैं।

Raipur City Crime : घर का ‘चोर’ निकला बेटा, 2 लाख के जेवर उड़ाए, सराफा कारोबारी समेत दो गिरफ्तार
X

Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने ही घर में चोरी की साजिश रचने वाला नाबालिग पुलिस की जांच में बेनकाब हो गया। चोरी के जेवर खरीदने वाले सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये के जेवरात, नगदी और मोबाइल बरामद किए हैं।

29 जनवरी को महिला ने आजाद चौक थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अलमारी और पेटी से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। कुल नुकसान लगभग 2 लाख रुपये बताया गया। जांच के दौरान पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर लगाए गए।

पता चला कि चोरी की जानकारी सबसे पहले महिला के बेटे ने ही दी थी। पूछताछ में उसका बयान बार-बार बदलने लगा और गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना कबूल कर लिया। नाबालिग ने बताया कि उसने चोरी के जेवर प्रतीक दम्मानी को बेचे हैं।

पुलिस ने बूढ़ापारा निवासी प्रतीक दम्मानी (39 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने जेवर खरीदने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) के तहत कार्रवाई की गई है। नाबालिग को विधि के साथ संघर्षरत बालक के रूप में प्रक्रिया में लिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire