Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : ढाबे के बाहर सनसनीखेज वारदात, लूट का विरोध बना जानलेवा, युवक की चाकूबाजी से मौत

घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

Raipur City Crime : ढाबे के बाहर सनसनीखेज वारदात, लूट का विरोध बना जानलेवा, युवक की चाकूबाजी से मौत
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। खरोरा–रायपुर मेन रोड पर ग्राम बरौंडा के पास स्थित किंग द ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने लूट की कोशिश के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे ऑरेंज रंग की KTM बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश ढाबे के सामने पहुंचे। पहले उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की और फिर अचानक चाकू निकालकर लूटपाट करने लगे। आरोपियों ने ढाबे के बाहर बैठे शिवकुमार साहू का मोबाइल फोन छीन लिया। जब शिवकुमार ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि शिवकुमार अपने 11 दोस्तों के साथ ढाबे में पार्टी करने आया था। सभी युवक सिलतरा स्थित आबकारी वेयरहाउस में कार्यरत बताए जा रहे हैं। वारदात के वक्त शिवकुमार और उसके दो दोस्त ढाबे के बाहर बैठे थे। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी ग्रामीण, एएसपी क्राइम, एसीसीयू प्रभारी सचिन सिंह सहित क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में रायपुर सहित आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर सघन जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire