Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City Crime : आईबी अफसर के घर लाखों की चोरी, सूने मकान से सोने-चांदी के गहने और नकदी ले उड़े चोर...
मामले की सूचना मिलते ही मुजगहन थाना क्षेत्र की पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर की हाई प्रोफाइल कॉलोनी वॉलफोर्ट पैराडाइज में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी प्रवीण कुमार सिवान के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों का सामान उड़ा लिया। घटना के समय प्रवीण अपने परिवार के साथ दिल्ली में अपने मूल निवास गए हुए थे, जिससे घर खाली था और चोरों ने इसका फायदा उठाया।
Raipur City Crime : बता दें कि घटना का खुलासा 23 अक्टूबर को हुआ, जब प्रवीण के पड़ोसी रामकिशोर प्रजापति ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जानकारी मिलते ही प्रवीण दिल्ली से तुरंत रायपुर लौटे और घर का मुआयना किया। जांच में पता चला कि चोरों ने लॉकर में रखे कीमती गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।
Raipur City Crime : चोर घर से सोने का डायमंड जड़ा ब्रेसलेट, दो सोने के कंगन, तीन सोने की चेन, चांदी की पायल, अन्य चांदी के सामान और 50 हजार रुपये नकद के साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
Raipur City Crime : मामले की सूचना मिलते ही मुजगहन थाना क्षेत्र की पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और सबूतों को इकट्ठा किया। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच शुरू कर दी है ताकि चोरों का सुराग मिल सके और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


