Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : सगे भाई ने हत्या करने की नीयत से दो बहनों पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती...

जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur City Crime : सगे भाई ने हत्या करने की नीयत से दो बहनों पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती...
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के मौलीपारा इलाके में चाकूबाजी की वारदात हुई है। जहां सगे भाई ने अपनी ही दो बड़ी बहनों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों बहनें गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur City Crime : बता दें कि आरोपी युवक प्रशांत कुमार बेर की मां और दो बड़ी बहनें पिछले कुछ दिनों से धमतरी से रायपुर आकर रह रही थी। जिन्हें वापिस ले जाने के लिए आरोपी प्रशांत रायपुर आया था। इस दौरान मामूली बात को लेकर प्रशांत की कहा सुनी हो गई। जिसके बाद आक्रोश में आकर आरोपी ने चाकू से अपनी दोनों सगी बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया।

Raipur City Crime : तेलीबांधा थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी ने अपनी बहनों पर धारदार चाकू से हमला किया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दोनों बहनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire