Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : स्कूल की छत पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी छात्र निकला आरक्षक का बेटा...

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur City Crime : स्कूल की छत पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी छात्र निकला आरक्षक का बेटा...
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेन्द्र नगर अमलीडीह स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में एक छात्रा के साथ 11वीं कक्षा के आरोपी छात्र ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना ने स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur City Crime : बता दें कि आरोपी छात्र एक पुलिस आरक्षक का बेटा है। पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक, छात्रा को स्कूल की छत में ले जाकर आरोपी ने तीन से चार बार दुष्कर्म किया है। पीड़ित छात्रा घटना के बाद से डर में थी और बीते 2 महीनों से स्कूल जाने से मना कर रही थी। परिजनों के काफी पूछने पर छात्रा ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने छात्रा के साथ पुलिस थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी छात्र से पूछताछ कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire