Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रायपुर सिटी क्राइम: पुलिस इंक्वायरी में CCTV फुटेज पर उठे सवाल,षड़यंत्र या हादसा...किसे बचाने की कोशिश, आउटडोर एडवर्टाइजमेंट कंपनी के मालिक से मारपीट का मामला तूल पकड़ा

Raipur City Crime: राजधानी रायपुर में बीते दिन राजेंद्र नगर थाना के रायपुर कान्वेंट स्कूल के पास छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश की लीडिंग आउटडोर एडवर्टाइजमेंट ग्रेसफुल कंपनी के मालिक की कार को रोक उन पर हॉकी स्टिक से जानलेवा

रायपुर सिटी क्राइम: पुलिस इंक्वायरी में CCTV फुटेज पर उठे सवाल,षड़यंत्र या हादसा...किसे बचाने की कोशिश, आउटडोर एडवर्टाइजमेंट कंपनी के मालिक से मारपीट का मामला तूल पकड़ा
X

रायपुर। Raipur City Crime: राजधानी रायपुर में बीते दिन राजेंद्र नगर थाना के रायपुर कान्वेंट स्कूल के पास छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश की लीडिंग आउटडोर एडवर्टाइजमेंट ग्रेसफुल कंपनी के मालिक की कार को रोक उन पर हॉकी स्टिक से जानलेवा हमला करने सड़क पर चलते लोग सकते में आ गए। गनिमत रही वहां मौजूद भीड़ को देखकर आरोपी भाग निकले वरना कारोबारी की जान भी जा सकती थी। Raipur City Crime: उन्हें स्थानीय लोगों के मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद मामले की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि उसने मारपीट करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मगर वो आरोपी कौन हैं उनकी जानकारी देने में गोलमाल जवाब दिया जा रहा है।

Raipur City Crime: मैंने खुद सीसीटीवी फुटेज देखा है..पीड़ित का भाई..वहां कोई फुटेज नहीं : जितेंद्र ताम्रकार टीआई राजेंद्र नगर

इधर पीड़ित और उसके घरवाले मारपीट की इस घटना को सोची समझी साजिश के तहत मारपीट करना बता रहे हैं। पीड़ित के भाई उत्तम पुरोहित ने रोते बिलखते बताया कि, जिस तरह से षड्यंत्र करके मेरे भाई को मारा गया है उससे उनकी जान जा सकती थी। वहां कोई एक्सीडेंट नहीं किया गया है मैंने खुद सीसीटीवी फुटेज देखा है... चंद मीटर दूरी पर भाई का कार रुक गई थी। जो अपराधी हैं सामने से आकर ठोंके हैं और उसके बाद एक के बाद एक उतर कर स्टिक से अधमरा होने तक पीटा।

Raipur City Crime: थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार कहना है कि, एवेन्यु रेसीडेंटी पवन विहार न्यू राजेन्द्र नगर के रहने वाले विश्वरंजन पुरोहित रात करीब 10:15 अपने आफिस से क्रेटा कार क्रमांक CG 04 LS 3600 से घर लौट रहे थे तभी रायपुर कान्वेट स्कूल के सामने एक्टीवा सवार दो लड़के एक्सीडेंट क्यों किए हो बोलकर उनसे विवाद करने लगे.. इस दौरान पहले कार मालिक ने मारपीट किए फिर एक्टिवा वाले मारपीट किए हैं...इस मामले 4 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है... वही CCTV फुटेज चेक कराने बात को लेकर कहा, वहां कोई CCTV फुटेज नहीं है।

Raipur City Crime: हमारे पास है CCTV फुटेज...टीआई साहब देखें कैसे घेर कर मारा

हालांकि इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया मगर वहां CCTV नहीं है..कहना मामले की जांच में पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बना रही है। CCTV में साफ देखा जा सकता है कैसे सामने से आकर बाइक सवारों ने कार को रोका और हॉकी स्टिक मारना शुरु कर दिया। सवाल ये भी अगर वाकई एक्सीडेंट हुआ तो क्या बाइक सवार आरोपी अपनी बाइक में हॉकी स्टिक लेकर घूमते हैं...या फिर वो पूरी तैयारी से आए थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire