Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City Crime: कोयला कारोबारी के कार्यालय पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम, घटना स्थल पर सीन किया रीक्रिएट

Raipur City Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शनिवार को कोयला कारोबारी प्रह्लाद राय अग्रवाल पर हुई फायरिंग की जांच में पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर वारदात का

Raipur City Crime: कोयला कारोबारी के कार्यालय पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम, घटना स्थल पर सीन किया रीक्रिएट
X
रायपुर। Raipur City Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शनिवार को कोयला कारोबारी प्रह्लाद राय अग्रवाल पर हुई फायरिंग की जांच में पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर वारदात का टेक्निकल एनालिसिस करने के लिए क्राइम सीन रीक्रिएट किया। बता दें कि गोली चलाने के बाद भागते वक्त बाइक सवार शूटरों की तस्वीर पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।


Raipur City Crime: कैमरे में मिले फुटेज को देखकर ऐसा लग रहा है कि शूटरों ने कारोबारी को डराने के लिए ऐसा किया है। आज इसी मामले में मलेशिया में बैठे गैंगस्टर मयंक सिंह ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट कर झारखंड में काम करने वाली कंपनियों को वसूली की धमकी दी है। इससे पहले इस मामले में झारखंड के अमन साहू गैंग का नाम सामने आया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire