Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : पार्किंग मैनेजर पर चाकूबाजी और लूट, हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस...

इस घटना के बाद पुलिस ने स्टेशन परिसर में जुलूस निकालकर आरोपियों को पार्किंग के सामने उठक-बैठक करवाई, जिससे अपराधियों में दहशत पैदा हो।

Raipur City Crime : पार्किंग मैनेजर पर चाकूबाजी और लूट, हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस...
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार शाम एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पार्किंग मैनेजर रवि आहूजा पर चाकू से हमला कर 10 से 15 हजार रुपये की नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शेख हुसैन समेत तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने स्टेशन परिसर में जुलूस निकालकर आरोपियों को पार्किंग के सामने उठक-बैठक करवाई, जिससे अपराधियों में दहशत पैदा हो।

बता दें कि शनिवार शाम करीब 6.30 बजे रेलवे स्टेशन की पार्किंग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हिस्ट्रीशीटर शेख हुसैन और उसके दो साथियों, मनीष गजभिए और पप्पू साहू ने पार्किंग मैनेजर रवि आहूजा पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, शेख हुसैन का रवि आहूजा से पान ठेले को हटाने को लेकर विवाद हुआ था। बहस गाली-गलौज तक पहुंची, और जब रवि ने इसका विरोध किया, तो तीनों आरोपियों ने उन पर चाकू, बेसबॉल बैट और हॉकी स्टिक से हमला कर दिया। रवि को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपियों ने उनकी जेब से 10 से 15 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और क्राइम ब्रांच की टीमें हरकत में आईं। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। हिस्ट्रीशीटर शेख हुसैन को गोंदवारा इलाके से, जबकि मनीष गजभिए और पप्पू साहू को चुना भट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(2), 296, 3(5), 309(6), और 351(3) के तहत लूट, मारपीट और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास-

शेख हुसैन गंज थाना क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और निगरानी गुंडा है। उसके खिलाफ गंज, आजाद चौक और जीाआरपी थानों में मारपीट, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीन महीने पहले उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की थी, लेकिन वह वापस लौटकर इस वारदात को अंजाम दे बैठा। अन्य दो आरोपी, मनीष गजभिए और पप्पू साहू, भी अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन परिसर में जुलूस निकाला और तीनों आरोपियों को पार्किंग के सामने उठक-बैठक करवाई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire