Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : हत्याकांड की गुत्थी सुलझी आरोपी पति गिरफ्तार, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम...

कमर्शियल काम्पलेक्स में एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली थी,

Raipur City Crime : हत्याकांड की गुत्थी सुलझी आरोपी पति गिरफ्तार, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम...
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के कलर्स माल पचपेडी नाका रायपुर के बाजू में नवनिर्माणधीन कमर्शियल काम्पलेक्स में एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली थी, जिससे पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस निर्माणाधीन काम्लेक्स में कार्यरत मजदूरों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए अज्ञात मृतिका व अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्र कर पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा निर्माणाधीन काम्पलेक्स के लेबर क्वाटर में रहने वाले मजदूरों के संबंध में पतासाजी करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि लेबर क्वाटर में रहने वाले दंपत्ति सुनीता ध्रुव एवं रामेश्वर दीवान नहीं है एवं उनके क्वाटर में ताला लगा हुआ है व दोनों के मोबाईल फोन भी बंद है।

Raipur City Crime : जिस पर सुनीता ध्रुव के परिवार के सदस्यों को बुलाकर शव का शिनाख्त कराने पर उसकी मां द्वारा शव की पहचान अपनी पुत्री सुनीता ध्रुव के रूप में करने के साथ ही उसके द्वारा बताया गया कि सुनीता ध्रुव ने पिथौरा महासमुंद निवासी रामेश्वर दीवान से प्रेम विवाह किया था एवं दोनों अपने परिवार से अलग रहते थे। चूंकि रामेश्वर दीवान भी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था एवं उसका मोबाईल फोन भी बंद था। जिससे टीम के सदस्यों को उस पर शक हुआ एवं रामेश्वर दीवान की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। रामेश्वर दीवान के छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही करने के साथ ही मुखबीर लगाकर उसकी पतासाजी की जा रहीं थी।

Raipur City Crime : इसी दौरान टीम के सदस्यों को रामेश्वर दीवान की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दौरान रामेश्वर दीवान 45 वर्ष निवासी ग्राम बेलर जिला महासमुंद को पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर रामेश्वर दीवान बताया कि दिनांक 31.10.2024 की रात्रि उसका अपनी पत्नि सुनीता ध्रुव के साथ मजदूरी पैसा की बात को लेकर विवाद हुआ, जिससे वह गुस्से में पास पड़े लोहे की हथौड़ी से सुनीता ध्रुव के सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दिया एवं शव को घटना स्थल पास पड़े मलबा में दबाकर फरार हो गया। जिस पर आरोपी रामेश्वर दीवान को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire