Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : प्रेम त्रिकोण में नाबालिग की हत्या, प्रेमिका के किसी और से बात करने पर प्रेमी ने चाकू से गोदकर मार डाला...

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Raipur City Crime : प्रेम त्रिकोण में नाबालिग की हत्या, प्रेमिका के किसी और से बात करने पर प्रेमी ने चाकू से गोदकर मार डाला...
X

Raipur City Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ के आरंग से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेम त्रिकोण के चलते एक नाबालिग की हत्या कर दी गई। मामला तब सामने आया, जब आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमखूंटा में मिले नर कंकाल की जांच के बाद पता चला कि यह 15 वर्षीय नाबालिग धनेंद्र साहू का है, जो लखौली बस स्टैंड से लापता हुआ था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Raipur City Crime : सीएसपी लंबोदर पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक धनेंद्र साहू 15 वर्ष ग्राम बिहाझर, थाना बागबाहरा, जिला महासमुंद का निवासी था। वह ग्राम रीवा में जेसीबी मशीन पर हेल्पर का काम करता था। आरोपी युवती टेमिन ध्रुव भी उसी जगह मजदूरी करती थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत होती थी। टेमिन के प्रेमी चंदन उर्फ सागर सिन्हा को जब इस बात का पता चला, तो वह गुस्से में आ गया।

Raipur City Crime : चंदन ने धनेंद्र को रास्ते से हटाने का फैसला किया। इसके लिए उसने अपनी प्रेमिका टेमिन से धनेंद्र को बार-बार फोन करवाकर बहाने से मिलने बुलाया। जैसे ही धनेंद्र मिलने पहुंचा, चंदन ने अपने दोस्तों राहुल ध्रुव और कुलेश्वर ध्रुव के साथ मिलकर उसे मोटरसाइकिल से कोसमखूंटा खार ले गया। वहां उन्होंने धनेंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को झाड़ियों में छुपा दिया।

Raipur City Crime : पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन तथा पूछताछ के आधार पर चंदन, टेमिन और उनके दो दोस्तों राहुल और कुलेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire