Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City Crime : घर की नौकरानी लॉकर लेकर फरार, CCTV कैमरे की मदद से पकड़ाई

हालांकि उसकी यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चली और CCTV फुटेज ने पूरा सच सामने ला दिया।

Raipur City Crime : घर की नौकरानी लॉकर लेकर फरार, CCTV कैमरे की मदद से पकड़ाई
X

Raipur City Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां घर की देखरेख के लिए रखी गई नौकरानी ही लाखों रुपये लेकर फरार हो गई। हालांकि उसकी यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चली और CCTV फुटेज ने पूरा सच सामने ला दिया।

मामला न्यू राजेंद्र नगर इलाके का है, जहां देवपुरी स्थित डॉल्फिन ज्वेल में रहने वाले परिवार ने अपनी बच्ची और घर की देखभाल के लिए फरवरी 2026 से प्रिया ढीढी नाम की युवती को काम पर रखा था। 21 अप्रैल की रात परिवार के सदस्य अलग-अलग जगह गए हुए थे और घर में नौकरानी अकेली थी।

इसी दौरान उसने मौका पाकर बेडरूम की अलमारी से पूरा लॉकर ही गायब कर दिया, जिसमें 2.5 लाख नगद रखे थे। जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

फुटेज में साफ दिखाई दिया कि नौकरानी प्रिया ढीढी लॉकर उठाकर ले जा रही है। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। लगातार दबिश के बाद आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल की और बताया कि वह लॉकर खोल नहीं पाई थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पूरा लॉकर और 2.5 लाख नकद बरामद कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire