Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

रायपुर सिटी क्राइम: टाटीबंध से पकड़ाई डेढ़ लाख की हेरोइन, बिक्री के लिए ग्राहक तलाशता आरोपी गिरफ्तार

Raipur City Crime: राजधानी पुलिस ने टाटीबंध क्षेत्र से हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान 15.09 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 1,50,900 रुपए आंकी गई है।

रायपुर सिटी क्राइम: टाटीबंध से पकड़ाई डेढ़ लाख की हेरोइन, बिक्री के लिए ग्राहक तलाशता आरोपी गिरफ्तार
X

रायपुर। Raipur City Crime: राजधानी पुलिस ने टाटीबंध क्षेत्र से हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान 15.09 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 1,50,900 रुपए आंकी गई है।

Raipur City Crime: आमानाका थाना पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि टाटीबंध में स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

Raipur City Crime: पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिया पर आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नु (30) को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली, और उसकी पैंट की जेब से दो सफेद प्लास्टिक पॉलिथीन में 15.09 ग्राम हेरोइन बरामद की। फॉरेंसिक जांच से यह पुष्टि हुई कि बरामद पदार्थ हेरोइन था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनप्रीत सिंह निवासी टाटीबंध रायपुर बताया।

Raipur City Crime: पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर पंचनामा तैयार किया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि वह इस अवैध कारोबार में कब से शामिल था और उसके अन्य सहयोगी कौन हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire