Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City Crime : सूने मकानों पर गिरोह का धावा, नागपुर तक फैला नेटवर्क, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई और जांच शुरू हुई।

Raipur City Crime : सूने मकानों पर गिरोह का धावा, नागपुर तक फैला नेटवर्क, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
X

Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। साइबर सेल, सरस्वती नगर थाना और कबीर नगर थाना की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका नेटवर्क महाराष्ट्र के नागपुर तक फैला हुआ था।

मामला तब सामने आया जब टीचर्स कॉलोनी निवासी विजय कुमार तिवारी ने 19 जनवरी 2026 को अपने सूने मकान में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरों ने ताला तोड़कर करीब 1.84 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई और जांच शुरू हुई।

CCTV और टेक्निकल इनपुट से मिला सुराग-

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद कोटा कॉलोनी क्षेत्र से विक्की उर्फ वीरेंद्र वर्मा और दुर्गेश निर्मलकर उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया।

नागपुर कनेक्शन का खुलासा-

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले सूने मकानों की रेकी करते थे, फिर औजारों से ताला तोड़कर चोरी करते और सामान को नागपुर के एक ज्वेलर को बेच देते थे। पुलिस ने नागपुर में दबिश देकर ज्वेलर राकेश डुमरे को भी गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी और आपराधिक रिकॉर्ड-

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित हजारों रुपये का सामान बरामद किया है। साथ ही चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और औजार भी जब्त किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से कई चोरी के मामलों में शामिल रहे हैं और विभिन्न जिलों में इनके खिलाफ केस दर्ज हैं।

पूछताछ जारी, और खुलासों की उम्मीद-

फिलहाल तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब उनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है और गिरोह के नेटवर्क को पूरी तरह उजागर करने की कोशिश में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire