Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : होटल में चल रहा था बड़े पैमाने पर जुआ, 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों रूपए बरामद...

होटल पिकाडिली में बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा था, जिसे पुलिस ने हाल ही में पकड़ा है

Raipur City Crime : होटल में चल रहा था बड़े पैमाने पर जुआ, 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों रूपए बरामद...
X
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के होटल पिकाडिली में बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा था, जिसे पुलिस ने हाल ही में पकड़ा है। बता दें कि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की सूचना पर 29 अगस्त को रात्रि में पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 311 में दबिश देकर जुआ खेलते 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

Raipur City Crime : पकड़े गए आरोपियों में मनोहर मंधानी, राकेश इडवानी, संजय तखतानी, राजेश मनधानी, अमित जैन, प्रभात मलंग, तरुण, दिनेश मोटवानी और सुनील पंजवानी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4,07,000 रुपए कैश और ताश की पत्तियां बरामद की है।

Raipur City Crime : सरस्वती नगर थाना में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, होटल मालिक पर भी कार्रवाई की जा रही है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire