Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City Crime : दोस्त को छत से धक्का देकर गिराया, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार...

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में बीती रात दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया

Raipur City Crime : दोस्त को छत से धक्का देकर गिराया, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार...
X
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में बीती रात दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिससे विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। बता दें कि संतोष सोनी 36 वर्ष और देवा विश्वकर्मा 32 वर्ष के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। गुस्से में आकर देवा ने संतोष को घर की छत से धक्का दे दिया।


Raipur City Crime : जिससे संतोष नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी देवा को हत्या के केस में गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं को समझा जा सके।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire