Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : देहरादून में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महादेव सट्टा ऐप के 7 सटोरिए गिरफ्तार, 25 लाख का सामान जब्त..

इनसे मिली जानकारी के आधार पर देहरादून में एक होटल में छापेमारी की गई, जहां सात सटोरिए रंगे हाथ पकड़े गए।

Raipur City Crime : देहरादून में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महादेव सट्टा ऐप के 7 सटोरिए गिरफ्तार, 25 लाख का सामान जब्त..
X

Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, रेंज साइबर यूनिट और थाना देवेंद्र नगर की संयुक्त टीम ने उत्तराखंड के देहरादून में छापेमारी कर ऑनलाइन सट्टेबाजी के सात सटोरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महादेव सट्टा ऐप के पैनल CRICK BUZZ 89 के जरिए सट्टा संचालन की सूचना पर की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, 2 राउटर, 4 बैंक एटीएम कार्ड और 2 पावर एक्सटेंशन बोर्ड सहित करीब 25 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

Raipur City Crime : यह कार्रवाई 13 अप्रैल को देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के पंडरी ओवर ब्रिज के नीचे निखिल वाधवानी की गिरफ्तारी से शुरू हुई थी, जिसे ऑनलाइन सट्टा चलाते पकड़ा गया था। निखिल से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने कोलकाता और गुवाहाटी में रेड कर 14 अन्य सटोरियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 30 लाख रुपये का सामान जब्त हुआ। इनसे मिली जानकारी के आधार पर देहरादून में एक होटल में छापेमारी की गई, जहां सात सटोरिए रंगे हाथ पकड़े गए।

Raipur City Crime : गिरफ्तार आरोपियों में दिव्य चंद्रवंशी 19 वर्ष निवासी आमापारा रायपुर, नितेश साहू 22 वर्ष निवासी गौतम नगर भिलाई, समीर सिंह ठाकुर 23 वर्ष निवासी आमापारा रायपुर, तोषण देवांगन 22 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती रायपुर, राहुल साहू 22 वर्ष निवासी आमापारा रायपुर, देवेश कुमार 25 वर्ष निवासी जलालबाद उत्तर प्रदेश व आनंद कुमार दास 23 वर्ष निवासी शास्त्री नगर भिलाई है। पुलिस ने पैनल संचालन के मुख्य सरगनाओं शोभी उर्फ सैफ अली, फैज अली और अभिषेक उर्फ बाबू को चिह्नित किया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

Raipur City Crime : आईपीएल 2025 में अब तक की कार्रवाई -

रायपुर पुलिस ने आईपीएल 2025 सीजन में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। अब तक 20 मामलों में 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से Gajanand, Mr Bean, Winpro-in, Diamondch999, Shubhlabh, Gold363 जैसे ऐप्स और पैनलों के जरिए सट्टा संचालन का सामान जब्त हुआ है। कुल 1 करोड़ रुपये का माल जब्त किया गया है, और 1500 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज करने के लिए बैंकों को पत्र लिखा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire