Begin typing your search above and press enter to search.
Raipur City Crime : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 पेटी नकली शराब के साथ दो गिरफ्तार...
इस कार्रवाई के तहत नकली शराब के तस्कर मोतीलाल साहू और युवराज साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 40 पेटी और 2000 नग नकली गोवा शराब जब्त की है। यह शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करती है।
Raipur City Crime : इस कार्रवाई के तहत नकली शराब के तस्कर मोतीलाल साहू और युवराज साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी लंबे समय से नकली शराब बनाने और उसे बाजार में बेचने का कारोबार कर रहे थे। बता दें कि आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर विकास गोस्वामी ने खुद ग्राहक बनकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।
Raipur City Crime : अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त थे, और उन्होंने नकली शराब की तस्करी को व्यवस्थित तरीके से चलाया था। आबकारी विभाग ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि इस अवैध नेटवर्क के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जा सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


