Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City Crime : रायपुर में फिर खून से सनी सुबह, रेलवे लाइन किनारे युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

पुलिस मृतक के परिचितों, दोस्तों और हाल के विवादों की जानकारी जुटा रही है।

Raipur City Crime : रायपुर में फिर खून से सनी सुबह, रेलवे लाइन किनारे युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ लगातार चिंता बढ़ा रहा है। गुरुवार सुबह राजधानी के फाफाडीह अंडरब्रिज और विशाखापट्टनम-रायपुर रेलवे लाइन के पास एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बिट्टी उर्फ विशाल बाध के रूप में हुई है, जो खमतराई थाना क्षेत्र में अपनी नानी के साथ रहता था।

प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है। घटनास्थल पर युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, वहीं हाथों पर भी किसी धारदार या भारी हथियार से वार किए जाने के संकेत दिखाई दिए हैं। आसपास बिखरे जूते और संघर्ष के निशान इस ओर इशारा कर रहे हैं कि युवक हमलावरों से बचने की कोशिश कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच रायपुर, गंज थाना पुसि और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक के परिचितों, दोस्तों और हाल के विवादों की जानकारी जुटा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire