Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : खमतराई हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, चाकू से की थी जानलेवा हमला

पूछताछ में आरोपी ने पुराने विवाद को हत्या का कारण बताया।

Raipur City Crime : खमतराई हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, चाकू से की थी जानलेवा हमला
X

Raipur City Crime : रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी विरेंद्र पांडेय उर्फ मोंटू 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुराने विवाद को लेकर चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Raipur City Crime : घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुकेश साहू नामक प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि 9 फरवरी को विरेंद्र पांडेय उर्फ मोंटू ने उसे और उसके भाई रवि साहू को गाली-गलौच की। इसके बाद शाम करीब 6 बजे मुकेश और रवि विरेंद्र के घर पहुंचे और उससे सवाल किया कि वह चाकू लेकर उनके घर क्यों आया था। इस पर विरेंद्र ने चाकू निकालकर रवि साहू पर जानलेवा हमला कर दिया। रवि को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, जबकि मुकेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Raipur City Crime : पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम को आरोपी की तलाश में लगा दिया। टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुराने विवाद को हत्या का कारण बताया।

Raipur City Crime : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त कर लिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire