Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime: रायपुर के टूर एण्ड ट्रे वल्स व्यवसायी से डालर की ठगी कर फरार आरोपी अमन शर्मा गिरफ्तार

Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के टूर एण्ड ट्रे वल्स व्यवसायी से अमेरिकी और ब्रिटिश डालर की ठगी कर फरार अंतर्राज्यीय आरोपी अमन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur City Crime: रायपुर के टूर एण्ड ट्रे वल्स व्यवसायी से डालर की ठगी कर फरार आरोपी अमन शर्मा गिरफ्तार
X

Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के टूर एण्ड ट्रे वल्स व्यवसायी से अमेरिकी और ब्रिटिश डालर की ठगी कर फरार अंतर्राज्यीय आरोपी अमन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 2 आरोपियों पहले ही गिरफ्तार को किया जा चुका है। इनमें एक मयंक शर्मा और अमन शर्मा सगे भाई हैं।

Raipur City Crime: पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में कुल 22 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

Raipur City Crime: इन घटनाओं में आरोपियों ने करीब 3 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है। तेलीबांधा थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) और 111 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Raipur City Crime: क्या है पूरा मामला

प्रार्थी हरदीप सिंह होरा, निवासी गुरुनानक नगर, तेलीबांधा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह “ट्रैवल प्लानर” नाम से टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय करता है, जिसमें एयर टिकट, होटल बुकिंग और टूर पैकेज की सेवाएं दी जाती हैं।

Raipur City Crime: 1 मार्च की शाम करीब 5 बजे उन्हें एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम हर्षित अग्रवाल बताते हुए अमेरिका और लंदन में होटल बुकिंग कराने की बात कही। इसके बाद प्रार्थी ने व्हाट्सएप के माध्यम से होटल के विकल्प भेज दिए।

Raipur City Crime: अगले दिन 2 मार्च को आरोपी ने प्रार्थी को करेंसी टॉवर, तेलीबांधा स्थित जेनेट को-वर्किंग स्पेस (सातवीं मंजिल) में बुलाया और 18,000 अमेरिकी डॉलर तथा 2,000 ब्रिटिश पाउंड लेकर आने को कहा। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि उसका भाई रक्षित अग्रवाल भारतीय मुद्रा में भुगतान कर देगा।

Raipur City Crime: निर्धारित समय पर प्रार्थी मौके पर पहुंचा। वहां मौजूद रक्षित अग्रवाल नोट गिनने की मशीन लाने का बहाना कर बाहर चला गया। इसी दौरान हर्षित अग्रवाल ने फोन पर प्रार्थी को बातचीत में उलझाए रखा और मौके का फायदा उठाकर 18,000 यूएसडी और 2,000 जीबीपी (करीब 19.47 लाख रुपये) लेकर फरार हो गया। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire