Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City Crime : कौटिल्य एकेडमी’ के फरार डायरेक्टर गिरफ्तार, UPSC-PSC की तैयारी के नाम पर छात्रों से वसूले 18 लाख

आरोपी की पत्नी रूबी मजूमदार इस मामले में सह-आरोपी है और फिलहाल फरार है।

Raipur City Crime : कौटिल्य एकेडमी’ के फरार डायरेक्टर गिरफ्तार, UPSC-PSC की तैयारी के नाम पर छात्रों से वसूले 18 लाख
X

Raipur City Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में UPSC और PSC की तैयारी का झांसा देकर छात्रों से करोड़ों की ठगी करने वाले ‘कौटिल्य एकेडमी’ के डायरेक्टर पवन टांडेश्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पत्नी रूबी मजूमदार इस मामले में सह-आरोपी है और फिलहाल फरार है।

सरस्वती नगर थाना पुलिस के अनुसार, लगभग 19 अभ्यर्थियों से 18,03,105 की फीस ली गई। छात्रों को कोचिंग एडमिशन का झांसा दिया गया, लेकिन कुछ समय बाद डायरेक्टर ने ‘शिफ्टिंग’ का बहाना बनाकर कोचिंग बंद कर दी। छात्रों ने इंतजार किया, लेकिन क्लास शुरू नहीं हुई और डायरेक्टर ने अपने नंबर ब्लैकलिस्ट कर फरार हो गए।

जांच में यह भी सामने आया कि फैकल्टी को सैलरी भी चेक के जरिए दी गई, जो बैंक में बाउंस हो गई। फैकल्टी ने भी डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। छात्रों ने 25 नवंबर 2024 को FIR दर्ज कराई थी।

लगभग एक साल की तलाश के बाद पुलिस ने पवन टांडेश्वर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी की पत्नी की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने इस मामले में धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire