Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City Crime : सात फेरे के रिश्ते का खौफनाक अंत, पति ने कपड़े से घोंटा पत्नी का गला, फिर छोड़कर हो गया फरार

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur City Crime : सात फेरे के रिश्ते का खौफनाक अंत, पति ने कपड़े से घोंटा पत्नी का गला, फिर छोड़कर हो गया फरार
X

Raipur City Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान पार्वती साहू के रूप में हुई है, जो छुईया तालाब के पास किराए के मकान में रहती थी। 28 अप्रैल को वह घर में अचेत अवस्था में मिली थी। परिजन और आसपास के लोग उसे तुरंत मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे केस का राज खोल दिया।

डॉक्टरों की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पार्वती की मौत गला घोंटने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से पहले पार्वती को आखिरी बार उसके पति ललित उर्फ विक्की साहू के साथ देखा गया था। वहीं घटना के बाद से आरोपी भी गायब था, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया।

पुलिस ने तलाश कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने कपड़े से पत्नी का गला घोंट दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire