Begin typing your search above and press enter to search.
Raipur City Crime : फोन-पे की फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर ठगी करने वाला दंपति चढ़ा पुलिस के हत्थे, इस तरह देते थे वारदात को अंजाम...
भुगतान का स्क्रीन शॉट भी कारोबारी को दिखाया था।

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुकानों में सामान खरीदने के बाद भुगतान के लिए फोन-पे की फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर ठगी करने वाले दंपति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी दंपति ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अलावा टिकरापारा, गोलाबाजार व तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ठगी के वारदात को अंजाम दिया है।
Raipur City Crime : बता दें कि गोबरा नवापारा निवासी आरोपी लोकेश सिंह बंजारे 26 वर्ष तथा उसकी पत्नी प्रिया पाण्डेय 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों जालसाजों के खिलाफ कपड़ा कारोबारी शाशा स्टोर्स के संचालक विष्णु प्रसाद साहू ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। विष्णु ने पुलिस को बताया कि दंपति ने उसकी दुकान से कुछ दिनों पूर्व साढ़े 7 हजार रुपए के कपड़ों की खरीदी की थी, जिसका भुगतान दंपति ने फोन पे के माध्यम से किया।
Raipur City Crime : भुगतान का स्क्रीन शॉट भी कारोबारी को दिखाया था। कई दिनों के बाद भी अकाउंट में पैसे नहीं आने पर विष्णु ने दंपति के बारे में जानकारी जुटाई तो उसे पता चला कि इसी तरह की ठगी एक अन्य दुकानदार के साथ भी की गई है। बताया जाता है कि दंपति ठगी करने ऐसी दुकानों का चयन करते थे, जहां ग्राहकों की भीड़ ज्यादा रहती थी।
Raipur City Crime : साथ ही जहां वाइस ट्रांजेक्शन मशीन नहीं होती थी, उसी दुकान में खरीदी के लिए जाते थे। सामान खरीदने के बाद भुगतान का झांसा देकर अपने मोबाइल में पूर्व में किए गए भुगतान की स्क्रीन शॉट दुकानदार को दिखाकर ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपी दंपति से पूछताछ कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


