Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime: इनोवा में घूम-घूम कर सोने की चेन चुराने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के गहनों को बेचकर खरीदी थी कार

Dev Verma
Raipur City Crime: इनोवा में घूम-घूम कर सोने की चेन चुराने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के गहनों को बेचकर खरीदी थी कार
X

Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूम-घूमकर सोने की चेन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। डीडी नगर थाना पुलिस ने 7 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और मध्यप्रदेश के इंदौर तथा महाराष्ट्र के जलगांव के निवासी हैं।

Raipur City Crime: चोरी के गहनों को बेचकर खरीदी इनोवा कार

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह ने रायपुर शहर में करीब एक दर्जन चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है। चोरी किए गए सोने के गहनों को बेचकर ही आरोपियों ने इनोवा कार खरीदी थी, जिसका उपयोग वे विभिन्न राज्यों में वारदात करने के लिए करते थे। गिरोह छत्तीसगढ़ के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी सक्रिय था।


Raipur City Crime: क्या है मामला

रायपुर के रहने वाले तरूणेन्द्र वर्मा ने बुधवार को डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 66 वर्षीय माता निर्मला वर्मा चंगोराभाठा बाजार सब्जी खरीदने गई थीं। शाम करीब 7 बजे जब वे घर लौट रही थीं, तभी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने उनके गले से सोने की चेन पार कर दिया।

Raipur City Crime: सीसीटीवी से मिला सुराग

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें कुछ संदिग्ध महिलाएं पीड़िता के आसपास मंडराती नजर आईं। फुटेज में उन्हें चेन चोरी करते हुए भी देखा गया। आगे की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एक कार का इस्तेमाल कर रहे थे।

Raipur City Crime: भाठागांव बस स्टैंड से गिरफ्तारी

एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम ने 15 ट्रैप पार्टियां गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर भाठागांव बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को पकड़ा गया। कार में 7 महिलाएं और 1 पुरुष सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10,500 रुपये नगद, एक सोने की चेन, एक कटर, चार मोबाइल फोन और एक इनोवा कार (MP/09/BP/1064) जब्त की है।

Raipur City Crime: गिरफ्तार आरोपियों में संध्या सकटे, सोनिया हातागले, उज्वाला हातागले, साखरा बाई सकटे, ज्योति सकटे, सरिता ज्वरे, सपना हातागले और अभय हातागले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य रायपुर के सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार और डीडी नगर थाना क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire