रायपुर सिटी क्राइम: IPL सट्टा खिलाने वाले 5 सटोरिया गिरफ्तार, डेढ़ लाख कैश के साथ 16 स्मार्टफोन जब्त
aipur City Crime: राजधानी रायपुर में दो अलग अलग मामलों के आईपीएल सट्टा खिलाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में थाना सिविल लाईन पुलिस ने कटोरा तालाब स्थित सूर्या अपार्टमेंट के पास मोबाईल फोन के माध्यम

रायपुर। Raipur City Crime: राजधानी रायपुर में दो अलग अलग मामलों में आईपीएल सट्टा खिलाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में थाना सिविल लाईन पुलिस ने कटोरा तालाब स्थित सूर्या अपार्टमेंट के पास मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Raipur City Crime: आरोपियों के पास से उनके मोबाईल फोन में MR-BEAN नामक एप से ऑन लाईन सट्टा संचालित करने के साथ ही सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब रखना पाया गया। पूूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम खुशाल जैन एवं तूफान तिलंते निवासी रायपुर का होना बताया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Raipur City Crime: दूसरी घटना में सरस्वती नगर थाना में 3 सटोरिया गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुकुरबेडा आलेख महिमा मंदिर परिसर पास स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति आईपीएल किक्रेट मैच के दौरान ऑन लाईन सट्टा संचालित कर रहे हैं। जिस पर रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में 3 व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

Raipur City Crime: पूूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राजेश सेन उर्फ राजेश कुमार, शिवचरण सेन उर्फ लालू एवं ओंकार सेन उर्फ ओम होना बताया। कमरे की जांच के दौरान सटोरियों के पास से अलग-अलग कंपनियों के 16 नग एंड्रायड और ऑन-लाईन सट्टा संचालित होना पाया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।


