Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime : पुलिस अधिकारी बनकर लूटपाट करने वाले दो महिला सहित 5 गिरफ्तार...

इस मामले में पुलिस ने जांच की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Raipur City Crime : पुलिस अधिकारी बनकर लूटपाट करने वाले दो महिला सहित 5 गिरफ्तार...
X

Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर में पुलिस अधिकारी होने का झांसा देकर सुनियोजित तरीके से लूट करने वाले 5 आरोपियों को आमानाका पुलिस के टीम ने गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने अपने शिकार को झांसा देकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बता दें कि घटना में आरोपी महिलाएं लोगों को अपने झांसे में लेकर सुनसान इलाके में बुलाती थीं, जहां उनके साथी पुरुष पुलिस अधिकारी बनकर धमकी देते थे और लूटपाट करते थे। इस कड़ी में आरोपी यश प्रजापति ने अपने परिचित राघव मिश्रा का मोबाइल नंबर देकर इस लूट की घटना को अंजाम दिलवाया।

Raipur City Crime : बताया जाता है कि प्राथी राघव मिश्रा, जो एयरटेल कंपनी में वाईफाई लगाने का काम करता है, ने आरोप लगाया कि महिला अन्नु अग्रवाल ने उसे वाईफाई लगाने के लिए बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसे लूट लिया। आरोपियों ने उसे पुलिस अधिकारी होने का झांसा दिया और उसे धमकाकर ऑनलाइन 8 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इस मामले में पुलिस ने जांच की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Raipur City Crime : गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप सिंग बोपाराय 32 वर्ष निवासी टाटीबंध, यश प्रजापति 23 वर्ष निवासी मीडिया कालोनी सोनडोंगरी, मदन सोना 38 वर्ष निवासी ज्योतिनगर कोटा, खुशबू तिवारी 33 वर्ष निवासी हीरापुर व अन्नु अग्रवाल 35 वर्ष निवासी डुमरतालाब शामिल है। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनका अपराध स्वीकार कर लिया गया है। अब इन सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों ने इस तरह की लूट की और घटनाओं को भी अंजाम दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire