Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City Crime: अमलीडीह शराब दुकान के पास पिस्टल बेचने ग्राहक तलाशते दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त
Raipur City Crime: अम्लीडीह शराब दुकान के पास देशी कट्टा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रायपुर। Raipur City Crime: अम्लीडीह शराब दुकान के पास देशी कट्टा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कट्टे को जब्त कर लिया गया। पुलिस को मुखबीर ने सूचना दी थी कि अम्लीडीह शराब दुकान के मोड़ के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्तौल रखा है।
Raipur City Crime: आरोपी उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। इस पर मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने घेराबंदी की तो आरोपी ने अपने कमर से पिस्टल निकालकर लहराते हुए पुलिस को डराने की कोशिश की। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Raipur City Crime: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा कुमार बैरागी 38 पता ग्राम बहुरपाईली, मंडला, और भागचंद सिंह द्विवेदी 24 करही धमनी थाना नरोजाबाद उमरिया मध्य प्रदेश का निवासी बताया गया है। दोनों को 25/27आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर लिया गया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


