Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Breaking : महापौर निवास के सामने पेड़ में लगी आग, सड़क पर लगा जाम

प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की संभावना जताई जा रही है

Raipur City Breaking : महापौर निवास के सामने पेड़ में लगी आग, सड़क पर लगा जाम
X

Raipur City Breaking : रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब महापौर निवास के सामने स्थित एक पेड़ में अचानक आग लग गई। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया।

जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना देकर फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया। आग के कारण पेड़ से धुआं उठने लगा, जिससे आने-जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग रुककर घटना देखने लगे, जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई।

पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire