Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City Accident : नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने महिला को रौंदा, फोटो स्टूडियो में घुसा, मौके पर हुई मौत...

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है, और मामले की जांच जारी है।

Raipur City Accident : नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने महिला को रौंदा, फोटो स्टूडियो में घुसा, मौके पर हुई मौत...
X

Raipur City Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने सड़क पर चल रही महिला को रौंद दिया और ट्रैक्टर फोटो स्टूडियो में घुस गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दो स्कूटी भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, और स्टूडियो भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Raipur City Accident : बता दें कि 19 वर्षीय ट्रैक्टर चालक ललित ध्रुव ग्राम सीर्वे का निवासी है और वह नशे की हालत में था। वह नेवरा मंडी से धान खाली करने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में वह रजिस्ट्री ऑफिस के पास पहुंचा, जहां उसने ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान उसने सड़क पर चल रही महिला विद्या गोस्वामी लगभग 45 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर सीधे कविता फोटो स्टूडियो में घुस गया और वहां भी नुकसान पहुंचाया।

Raipur City Accident : साथ ही, सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटी भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, जिससे उन्हें भी क्षति पहुंची। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे का कारण शराब के नशे में धुत चालक की लापरवाही को बताया जा रहा है। ट्रैक्टर ग्राम पंचायत सिर्वे के सरपंच पति अनिल वर्मा के नाम पर पंजीकृत है, और ललित ने बताया कि वह अनिल वर्मा के ट्रैक्टर को चला रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है, और मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire