Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur Cirty News : छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल में ऑनलाइन फार्मासिस्ट पंजीयन प्रक्रिया का उद्घाटन...

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर देखा जा सकेगा और ज़ूम के माध्यम से भी जुड़ा जा सकेगा।

Raipur Cirty News : छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल में ऑनलाइन फार्मासिस्ट पंजीयन प्रक्रिया का उद्घाटन...
X
Raipur Cirty News : रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के आनंद नगर स्थित कार्यालय में 4 सितंबर 2024, बुधवार को सुबह 11 बजे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा ऑनलाइन फार्मासिस्ट पंजीयन प्रक्रिया का उद्घाटन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के सभी सम्मानित सदस्य, स्टाफ, फार्मासिस्ट, और फार्मेसी छात्र शामिल होंगे। इसके साथ ही, कई छात्र एवं फार्मासिस्ट ऑनलाइन मोड से भी इस कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे।


Raipur Cirty News : कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर देखा जा सकेगा और ज़ूम के माध्यम से भी जुड़ा जा सकेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। अभी तक पंजीयन का कार्य ऑफलाइन मोड में होता था, जिसके लिए फार्मेसी छात्रों को कठिनाई का सामना करना पड़ता था। अब ऑनलाइन प्रक्रिया से उम्मीदवार केवल एक बार अपने मूल दस्तावेज़ों का सत्यापन करवाने के लिए काउंसिल में आना होगा, और पंजीयन का कार्य पूरा हो जाएगा। इस नई ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया से फार्मेसी छात्रों और फार्मासिस्टों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire