Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur Breaking : टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में दहशत का माहौल, वीडियो वायरल

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास न जाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Raipur Breaking : टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में दहशत का माहौल, वीडियो वायरल
X

Raipur Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में स्थित वीरभद्र नगर में मंगलवार को एक टेंट गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जो कैनाल रोड से कई किलोमीटर दूर तक नजर आया। इस घटना से घनी आबादी वाले इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

Raipur Breaking : सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंची तीन दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। पुलिस ने एहतियातन आस-पास के घरों को खाली करवाया और इलाके को सील कर दिया। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है, लेकिन आग की भयावहता के चलते स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने की वजह से गोदाम में रखे सामानों से तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे अफरा-तफरी और बढ़ गई।

Raipur Breaking : यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग की लपटें और धुएं का भयानक मंजर साफ देखा जा सकता है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास न जाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire