Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रायपुर ब्रेकिंग: राजभवन के पास आत्मदाह की कोशिश, मकान खाली कराने पर मचा बवाल

रायपुर ब्रेकिंग: राजभवन के पास आत्मदाह की कोशिश, मकान खाली कराने पर मचा बवाल
X

रायपुर : रायपुर में राजभवन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक परिवार ने मकान खाली कराने के दौरान आत्मदाह की कोशिश की। कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग का अमला मकान खाली कराने पहुंचा था। विवादित मकान को खाली कराने के दौरान परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया। परिवार के मुखिया ने छत पर चढ़कर आत्मदाह की धमकी दी। मौके पर तैनात एसडीएम और पुलिस बल ने समय रहते स्थिति को संभालते हुए परिवार को शांत कराया।

40 साल पुराना विवाद, फर्जी दस्तावेजों का आरोप

मकान में रह रही महिला का कहना है कि उनके ससुर ने 40 साल पहले यह मकान लिया था। अब मकान के पूर्व मालिक के परिजनों ने फर्जी पट्टा बनवाकर मकान खाली कराने की कोशिश की है।


पुलिस ने संभाला मोर्चा
राजभवन के पास विवाद बढ़ने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मामले को सुलझाने के लिए प्रशासन कानूनी प्रक्रिया में जुट गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire