Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur Accident: खरोरा में दर्दनाक हादसा, पहले माजदा को ट्रेलर ने मारी टक्कर, फिर डंपर से भिड़ी, 14 की मौत, एक दर्जन लोग घायल

Raipur Accident: खरोरा में दर्दनाक हादसा, पहले माजदा को ट्रेलर ने मारी टक्कर, फिर डंपर से भिड़ी, 14 की मौत, एक दर्जन लोग घायल
X

Raipur Accident: रायपुर। राजधानी रायपुर के समीप खरोरा में रविवार देर रात एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। ग्राम चटौद के ग्रामीण छट्टी कार्यक्रम से स्वराज माजदा वाहन (CG 04, MQ 1259) में लौट रहे थे, तभी रायपुर-बलौदबाजार मार्ग पर सारागांव के पास वाहन की पहले ट्रेलर और फिर डंपर से टक्कर हो गई। इस भयावह हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Raipur Accident: मृतकों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान टिकेश्वरी साहू (45), एकलव्य साहू (6), प्रभा साहू (34), गीता साहू (54), कुमारी महिमा साहू (18), नंदनी साहू (53), उमंग साहू (5 माह), वर्षा साहू (28), भूमि साहू (4), राजवती साहू (60), कृति साहू (50), कुंती साहू (55), और टिकेश्वर साहू (35) के रूप में हुई।

Raipur Accident: एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने बताया कि माजदा की ट्रेलर से टक्कर के दौरान ट्रेलर के लोहे का स्ट्रक्चर जो दोनों तरफ से तीन-तीन फीट बाहर था. लोहे के उन स्ट्रक्चर से माजदा वाहन का डाला टकराया, जिससे सबसे अधिक नुकसान हुआ। इसके बाद डंपर से भिड़ंत ने हादसे को और गंभीर बना दिया। पुलिस ने तीनों वाहनों के चालकों को हिरासत में लिया है और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

Raipur Accident: हादसे की सूचना मिलते ही धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, एसपी, और कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire