Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur Accident : सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों को ट्रक ने रौंदा, दो बच्चों की गई जान, कई घायल...

वहीं पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur Accident : सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों को ट्रक ने रौंदा, दो बच्चों की गई जान, कई घायल...
X

Raipur Accident : धरसींवा। बीती रात सांकरा-सिमगा सिक्स लाइन पर स्थित सिलतरा ओव्हरब्रीज पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Raipur Accident : बता दें कि धमतरी का साहू परिवार अमरकंटक की यात्रा कर तूफान वाहन से वापस धमतरी की ओर लौट रहे थे, तभी सिलतरा ओव्हरब्रीज पर अचानक गाड़ी में कुछ खराबी आने से साहू परिवार सिक्स लाइन किनारे गाड़ी खड़ी कर सुधार रहा था। वहीं सभी यात्री सड़क किनारे बैठे हुए थे, तभी श्री सीमेंट से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 08 एबी 8811 के चालक महेंद्र कुमार ने सड़क किनारे की पट्टी पर गाड़ी दौड़ाते हुए सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों को रौंद दिया।

Raipur Accident : इस हादसे में मोनिका साहू 14 वर्ष एवं आराध्य साहू 12 वर्ष निवासी धमतरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रार्थना साहू, निशा साहू, निर्मला साहू, धर्मेंद्र साहू, ललित साहू, माही साहू, ओम प्रकाश, गीतांजलि, दीक्षा, रितेश, प्रेरणा एवं चालक नरोत्तम कुल 13 तीर्थ यात्री घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के मेकहारा और निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire