Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचला, हुई दर्दनाक मौत...

वहीं मामले को जांच में लिया है।

Raipur Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचला, हुई दर्दनाक मौत...
X

Raipur Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के भटगांव के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Raipur Accident : बता दें कि मृतक भास्कर वर्मा 22 वर्ष बाइक से माना स्थित अपने घर से अपने गृहग्राम चिवरी जा रहा था। वहां उसे कोई कार्यक्रम में शामिल होना था। तभी भटगांव के पास टर्निंग में दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे भास्कर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने हाइवा जब्त कर लिया है।

Raipur Accident : वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस से जल्द ही इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। बताया जा रहा है कि मृतक भास्कर का एक छोटा भाई और बहन है। वह रायपुर दमकल अमले में तैनात खुमान वर्मा का भतीजा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire